[Reader-list] MARUTI SUZUKI WORKERS UNION PROTEST

Asit Das asit1917 at gmail.com
Fri Oct 25 02:07:59 CDT 2013


Please post it in event Section.......



*MARUTI SUZUKI WORKERS UNION*

*(**Registration No. 1923)*

*IMT Manesar, Gurgaon*

*Ref. No………………
                                                         Date…**10**/**10**/
**2013** *



*विषय: 27 अक्टूबर, 2013 को कैथल में आयोजित विशाल विरोध प्रदर्शन के लिए
आमंत्रण***

प्रति,

अध्यक्ष/महासचिव

............................

साथी,

मारुति सुजुकी मानेसर प्लांट के हम मज़दूर पिछले करीब 15 महीनों से हरियाणा
सरकार और प्रशासन द्वारा हमारे और हमारे परिजनों के साथ किये जा रहे अन्याय के
खिलाफ़ निरंतर संघर्षरत रहे हैं| 18 जुलाई, 2012 को मारुति सुजुकी के मानेसर
परिसर में एक साज़िश के तहत घटित घटना के बाद हम मज़दूरों को भारी दमन का सामना
करना पड़ रहा है। प्रबन्धन ने गैरकानूनी तरीके से लगभग डेढ़ हजार ठेका
मज़दूरों और 546 नियमित मज़दूरों को नौकरी से निकाल दिया। साथ ही, 215 मजदूरों
पर फर्जी मुक़दमें लाद दिए और यूनियन नेताओं सहित 149 मज़दूर साथियों को जेल
में बन्द कर दिया गया। न्याय पाने की हमारी सारी कोशिशों के जवाब में हमें अब
तक केवल और भी बर्बर दमन ही मिला है| विगत 18 मई को कैथल में एक माह से ज़्यादा
समय से चल रहे हमारे धरने से आधी रात को पुलिस ने 100 मज़दूरों को गिरफ्तार कर
लिया और अगले दिन उद्योग मंत्री सुरजेवाला ने हमारे परिजनों की व्यथा को सुनने
के बजाए उनपर बेलगाम लाठियां बरसवाईं| एक बार फिर उनहोंने यूनियन की प्रोविजनल
वर्किंग कमेटी के एक साथी सहित मज़दूरों, परिजनों और समर्थकों में से 10
साथियों को गिरफ्तार कर लिया और दो महीने वह कैथल जेल में निराधार मुकदमों के
तहत सजा काटते रहे, और आज भी लगातार कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने को मजबूर
हैं|

तमाम प्रशासनिक अवरोधों और दमन के बावजूद हमने अन्याय के सामने समर्पण की जगह
संघर्ष की राह पकड़ी है। इसी कड़ी में हम *27 अक्टूबर, 2013 को उद्योग मंत्री
सुरजेवाला के निवास के सामने एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रहे हैं| सभी
साथी कार्यक्रम के लिए सुबह 10 बजे जवाहर पार्क, कैथल में एकजुट होंगे|* हम
आशा करते हैं कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने और संघर्ष को आगे ले जाने में हमें
आपके संगठन का पूरा सहयोग मिलेगा|

क्रांतिकारी अभिनंदन के साथ,

रामनिवास, महावीर, योगेश, कटार सिंह, राजपाल



प्रोंविजनल वर्किंग कमेटी

मारुति सुजुकी वर्कर्स यूनियन


More information about the reader-list mailing list